Monday, 29 August 2016

Roj Thodaa Thodaa

Roj roj kahan se laaun tumhe
Roj tum thode thode kam hote jate ho
Roj sahejti hun tumhe dil ke tehkhaane mein
Roj dhoop ka tukda..churaa le jaata hai tumhe thoda
Roj ginti hun tumhare vaadon ko..raat me baithkar..
Roj neend chheen le jaati hai raat.. le aati hai din thoda
Roj sajti hain vahi mehfilein is ghar mein ab bhi..
Roj aati hain darwaajey se khushiyaan.. aur khidki se gham thoda..
Roj roti hai aankhein deewaarein dekh kar ..
Roj kam hoti hai nazar.. aur tham jata hai dil thoda ..
Roj ghuumta hai chaand aawara baadalon mein..
Roj le jaata hai sooraj udhaar maang kar din thoda ..
Roj karti hun shikwey tumse bhi ... aur khud se bhi to ..
Roj fir bhool kar giley saare..  kam kar leti hun bharam thoda ..
Roj chuskiyaan tehalti hain shaam ko usi koney mein ..
Roj aata hai khidki par panchhiyon kaa vahi jodaa

रोज रोज कहाँ से लाऊँ तुम्हें
रोज तुम थोड़े थोड़े 'कम' होते जाते हो ..
रोज सहेजती हूँ तुम्हें दिल के तहखाने में..
रोज धूप का टुकड़ा चुरा ले जाता है तुम्हें थोड़ा ..
रोज गिनती हूँ तुम्हारे वादों को..रात में बैठकर ..
रोज नींद ले जाती है रात..ले आती है दिन थोड़ा..
रोज सजती हैं वही महफिलें इस घर में अब भी ..
रोज आती हैं दरवाज़े से खुशियाँ और खिड़की से ग़म थोड़ा
रोज रोती हैं आँखें दीवारें देखकर..
रोज कम होती है नज़र और थम जाता है दिल थोड़ा ..
रोज घूमता है चाँद आवारा.. बादलों में ..
रोज ले जाता है सूरज..माँग कर अँधेरा थोड़ा ..
रोज करती हूँ शिकवे तुमसे और खुद से भी तो ..
रोज भूलकर गिले सारे .. और कम कर लेती हूँ भरम थोड़ा ..
रोज चुस्कियाँ टहलती हैं शाम को उसी कोने में ..
रोज आता है खिड़की पर पंछियों का वही जोड़ा ..

Yuu'N karna nahi'N thaa

Bezubaan si khwahishon ko pakadna nahi tha ..
Ab dekho sehami si chhip gayi hain kahin ..
Kyun aise bitaayi raat jaag kar raat bhar ..
Ab neendein dhhuundhne se nahi mil rahin hain kahin
Kyun rahne di muhabbat dil ke kisi koney mein ..
Ab chaahtein bhatak gayin hain vaapsi ki raahein kahin ..
Kyun nahi rukh mod liya vaqt rahte nahaasil tamannao'n se ..
Ab to baaki hai sirf intezaar.. aur tanhaaiyaa'n baaki hain kahin ..

Aa gayi dophar

Gungunati hui.. tumhe dhhuundhti hui dophar chali aati hai
Tum to miltey hi nahi kabhi kisi ko ..
Yhaa'n mai akela hi rehta huu'n jab jab vo aati hai ..
Ittefaaq hai zara ajeeb sa
Ke dophar ke saath hi tumhaari yaad daudti chalii aati hai ...
Mai'n darkinaar kar so jaana chahta hu'n jab jab...
Kambakht neend bhi dheere se dagaa de jaati hai....
Safed chaadar si fail jaati hai andar aur baahar ye dopharr..
Jaati hi nahii.. jab tak andheri shaam bulaane nahin aati hai

Tuesday, 19 July 2016

संग अँधेरों के

मुझे आहट नहीं होती अब कोई
कदाचित् सत्य मरने वाला है मुझमें
अँधेरों से वार्ता भी होती रहती है..
अपनी तरह एकांत नहीं छोड़ना चाहता उन्हें

जब स्पर्श करती है रात मुझे
सिहरन सी दौड़ती है..शिराओं में
उत्तेजित होता है जब चन्द्रमा..
सितारे मलीनता धारण कर लेते हैं
सिर्फ़ सुनाई देती है फिर उल्काओं की ध्वनि

अनायास चला जाता हूँ मैं उनके साथ..
रात इस प्रकार दूर होती जाती है..
परंतु तिमिर क्षितिज तक संग चलता है
भाता है उसे मेरा संग..
मुझसे की गयी वार्ता....
ना जाने किस घड़ी से साथ हुआ है वो मेरे..
वापस भेजना चाहता हूँ उसे..
स्वयं से दूर..

मैं तो प्रकाश पुँज था..
शोषित कर लिया जिसने उसे..
दिन निकलते ही छिप जाता है मुझमें
करता प्रतीक्षा रात की..

मैं निरीह, उपेक्षित, सोचता स्वयं को..
हो जाता हूँ सबके अधीन..
नहीं सोच पाता अधिक...स्वयं के बारे में..
यह चेतनाशून्य सा हृदय...
अनवरत अँधकुँज में क्रंदन कर पुकारता है..
रक्त राख की भाँति उड़ता है..
सदेह अग्नि में उपस्थित होने का आभास..
सिंचित करता है ताप, एवं..
अन्य आभासों को नष्ट कर देना चाहता है..
कदाचित् इसीलिये..
मुझे आहट नहीं होती अब कोई !!

Wednesday, 13 July 2016

...Ishq Karo

Mujhse nahi mere alfaazo'n se ishq karo,
Jismo'n se uth kar zazbaato'n se ishq karo....

Rahna h 'gar zinda meri chaahat me

Yakeen karo mujh pe, meri yaado'n se ishq karo

Bagaawat karo....
zurrat karo raahon par bhatakne ki.

Nayi raaho'n ki adaawat se ishq karo

Saahil pe kashti utraao, bahne do use
Bahakne do kashtii ko dil bhar.... bahkaane wali leharo'n se ishq karo

Tuesday, 12 July 2016

बंदिशें

दरख्तों पर कुछ लिखे ख्वाब दिखायी देते हैं
जो मिले नहीं अब तलक, 
दूर से वो जवाब सुनाई देते हैं...

तुम क्या समझो उनके एहसासों को
जिनके खोये हुए अफ़साने
ख़ुद आकर उनको बधाई देते हैं

बंदिशों के मोहताज़ हैं जो लोग
खुले आसमाँ में भी उनको
अँधेरे कारागार दिखाई देते हैं

ज़िंदगी मिली हो हमेशा ख्वाबों में,
मिल जाये अगर जिंदगी
तो हज़ार खड़े सिर्फ सवाल दिखाई देते हैं

Wednesday, 1 June 2016

कहना चाहता हूँ

बहुत कुछ है, जो कहना चाहता हूँ...

फेहरिस्त ख्वाहिशों की बड़ी हो गयी ज्यादा
जिंदगी समेट ना सकी..
मुश्किलें खड़ी हों गयीं ज्यादा,

मिल सके सुकून....
उस मुकाम पर पहुँचना चाहता हूँ,
बहुत कुछ है, जो कहना चाहता हूँ...!

दर बदर भटके उम्मीदों को लिये,
खुशियाँ बेचीं ग़ैरों को.....
घूमता हूँ अब खाली रसीदों को लिये,

कोई सामान मैं भी जीने का खरीदना चाहता हूँ..
बहुत कुछ है, जो कहना चाहता हूँ..

आरज़ू है, हर हद करूँ पार जो ज़माने को गवारा ना हो,
रुकूँ नहीं तेरे मिलने तक, या जब तलक तेरा इशारा ना हो,

मौत तो मिली ही है मुझे हर दफा....
अब जिंदगी की गोद में बहकना चाहता हूँ...
बहुत कुछ है, जो कहना चाहता हूँ...!!

दिन दिन करके कुछ बिखरता रहा,
यादों से मैं, मुझसे तू जुड़ता रहा.....
किस्मतें क्यों नहीं होतीं लिबास
मैं बदलना चाहता हूँ,.....

बहुत कुछ है, जो कहना चाहता हूँ